October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

दबंगों ने लेखपाल से साथ साठ गांठ कर किया अवैध कब्जा पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

फर्रुखाबाद भास्कर संवाददाता

17 मार्च 2025

फर्रुखाबाद- दबंग किस्म के लोगों के द्वारा किया गया दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा। फर्रुखाबाद जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदनपुर तुर्रा का मामला बताते चलें कि पीड़ित कोमल सिंह पुत्र बलबीर ने बताया कि मैंने अपनी ही ग्राम पंचायत गदनपुर तुर्रा में दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जगमोहन पुत्र शिवनाथ श्री मोहन पुत्र शिवनाथ शिव मोहन ज्ञानचंद आदि से 6 विषय जमीन का बैनामा कराया था। जिसके बाद गांव के ही दबंग मयंक चतुर्वेदी पारस चतुर्वेदी पुत्रगण अनूप चतुर्वेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी अंकित चतुर्वेदी पुत्रगण अनुराग चतुर्वेदी, अनूप चतुर्वेदी अनुराग चतुर्वेदी पुत्रगण हरिमोहन चतुर्वेदी आदि लोगों के द्वारा 9 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे कोमल सिंह की भूमि पर अवैध रूप से सीमेंटेड बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया।

इसके बाद दबंगों ने ही 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाकर पीड़ित पक्ष को थाना जहानगंज भिजवा दिया। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को तब तक थाने में बैठाया गया जब तक बाउंड्री बाल का अवैध निर्माण पूर्ण न कर लिया गया ।पीड़ित ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि पीड़ित की मां से पुलिस ने 1500 रुपए लेकर उनको थाने से जाने दिया। और कोमल सिंह के छोटे भाई को पुलिस ने 151 में चालान कर दिया। पीड़ित ने इस घटनाक्रम की जानकारी उच्च स्तरीय प्रशासन के अधिकारियों से की परंतु पीड़ित को किसी भी प्रकार का अभी तक कोई न्याय नहीं मिल सका। पीड़ित ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत की लेखपाल सोनी मिश्रा दबंग पक्ष की रिश्तेदार हैं जिसके चलते सोनी मिश्रा ने गलत पैमाइश करते हुए दबंग पक्ष को राहत पहुंचाने का काम किया है। इससे पूर्व भी सोनी मिश्रा पर ग्राम पंचायत के कई लोगों द्वारा रिश्वत लेने एवं मनमानी तौर पर कार्य करने के आरोप लग चुके हैं । जिस पर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान भी लिया परंतु सोनी मिश्रा की पकड़ भाजपा के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से होने के चलते वह अपनी तानाशाही में कायम है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन पीड़ित पक्ष को किस तरह से न्याय दिलाता है।

Related posts

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

admin

किसान की 15 बीघा आलू की फसल हुई बर्बाद

admin

भगवान परशुराम जयंती आयोजन में परशु धारी भगवान की शास्त्र एवं शस्त्र नीति से शत्रु देश को सबक सिखाने की बताई आवश्यकता

admin

Leave a Comment