October 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

दिव्यांग पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण शीघ्र कराने के डीएम ने दिये निर्देश

हरदोई( लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल माध्यम से सभी खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशाषी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद दिव्यांग पेंशन के अवशेष लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये। प्रमाणीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। उन्होंने आगामी दिव्यांग उपकरण वितरण के सम्बन्ध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। चिन्हित दिव्यांगों को फोन व अन्य माध्यम से कैम्प की सूचना दी जाये। इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

चांद दिखा, ईद कल:मौलाना फरंगी महली बोले-सड़कों पर नमाज न पढ़ें

admin

लोक अदालत में कुल-121121 वादों का किया गया निस्तारण

admin

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना

admin

Leave a Comment