October 30, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

दो जगह से चोरों ने चुराए दो विद्युत ट्रांसफार्मर

दो जगह से चोरों ने चुराए दो विद्युत ट्रांसफार्मर
-लगातार जारी चोरी की घटनाओं में एक नई कड़ी और जोड़ते हुए चोरों ने कर दिए अपने इरादे साफ, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश युक्त भय व्याप्त
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पिछले काफी दिनों से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को शातिर चोर अंजाम देते आ रहे हैं । किन्तु अभी तक संभवत् किसी भी चोरी की बारदात का खुलाशा नहीं हो पाया है । शायद इसीलिए चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं । इन तमाम घटनाओं में एक घटना और जुड़ गई । उसके अनुसार
क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में बीती रात चोरों ने अलग-अलग स्थानों से पोल पर लगे दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए । सुबह जब जानकारी हुई तो लोगों की भीड़ लग गई। बताया गया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व भी इन्हीं दोनों ट्रांसफार्मरों से चोरों द्वारा तेल चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना पर समरसेबल पंप के मालिक शिव सागर उर्फ पप्पू निवासी कटरा रहमत खां एवं मुन्ना पुत्र इजहार हुसैन समरसेबल पंप पर पहुंचे । देखा कि दोनों जगह से पोलों पर लगे ट्रांसफार्मरों को चोर चुरा ले गए । इस चोरी की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । वहीं बिजली विभाग को भी अवगत कराया गया है । बताते चलें कायमगंज क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरों का आतंक जारी है । एक के बाद एक – चोर ट्रांसफार्मर चोरी की घटना को अंजाम देते चले आ रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की बारदातों का खुलाशा ना हो पाने से जहां चोर बेखौफ एवं मस्त हैं । वहीं क्षेत्रीय लोग खासे परेशान हो रहे हैं ।

Related posts

हरदोई जिला कारागार में संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

admin

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

जनपद के विभिन्न थानो में पंजीकृत किये गये अभियोग

admin

Leave a Comment