October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दौड़ने का अभ्यास करने निकले तीन छात्र कार की टक्कर लगने से हुए गंभीर घायल -एक की मौत

दौड़ने का अभ्यास करने निकले तीन छात्र कार की टक्कर लगने से हुए गंभीर घायल -एक की मौत
– बाकी दोनों घायल छात्रों को किया गया सैफई अस्पताल रेफर
– भास्कर ब्यूरो
– रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद -5 अक्टूबर024
यह दुखद घटना आज सबेरे उस समय हुई जब तीन छात्र दौड़ का अभ्यास कर रहे थे । उसी समय तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया गया कि : – कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पंजावा निवासी राजकुमार जाटव का 13 वर्षीय पुत्र हर्ष ,नीरज जाटव का 14 वर्षीय पुत्र केशव उर्फ राजन एवं रामवृक्ष जाटव का 14 वर्षीय पुत्र रजत रोजाना सुबह दौड़ लगाने जाते थे ।आज सुबह 6:30 बजे तीनों छात्र कॉलोनी के सामने सड़क पर दौड़ रहे थे। उसी समय अज्ञात कार चालक तीनों छात्रों को टक्कर मारता हुआ मौके से चला गया ।सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी गोविंद हरी वर्मा मौके पर पहुंचे । , जहां से पुलिस ने तीनों गंभीर रूप से घायल
रेशर बच्चों को एंबुलेंस के द्वारा लोहिया अस्पताल पहुंचाया । ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल हर्ष को मृत घोषित कर दिया । वहीं उसके घायल साथी राजन व रजत को आयुर्विज्ञान मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए के लिए रेफर कर दिया। छात्र हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने उनके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । फिलहाल समाचार लिखे जाने तक तहरीर उपलब्ध न होने के कारण शायद पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी । किंतु पुलिस ने मौके पर जल्दी पहुंच कर घायलों की प्राण रक्षा के लिए उन्हें अस्पताल भिजवाने में काफी तत्परता दिखाई ।

Related posts

ज्वेलर्स के मकान में लगी आग:22 साल की बेटी ने कूदकर बचाई अपनी जान,

Bhaskarnews

कंपिल की सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश, हादसे का खतरा

admin

admin

Leave a Comment