June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ध्वजारोहण के साथ आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण के साथ आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनाया गणतंत्र दिवस
कायमगंज / फर्रुखाबाद
ध्वजारोहण कर भारत माता के चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए एन के एकेडमी विद्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस -। ध्वजारोहण विद्यालय प्रबंधक अनुपम चंद्र अग्रवाल तथा डायरेक्टर मधु अग्रवाल नगर संघ प्रमुख चंद्रेश – डॉ प्रवीण रस्तोगी -अजय अग्रवाल एडवोकेट – अभिषेक गुप्ता – विद्यालय प्रिंसिपल शिवानी प्रसाद एवं एचओडी मोहित द्विवेदी के द्वारासंयुक्त रूप से किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ । इसी के साथ विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । विद्यालय प्रबंधक अनुपम चंद अग्रवाल द्वारा छात्रों को गणतंत्र दिवस के संबंध में विस्तार से बताया गया एवं छात्र-छात्राओं को संस्कारित परिवेश युक्त जीवन की सार्थकता सिद्ध करने की प्रेरणा दी गई । बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की अतिथियों तथा उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा तैयार हैंडलूम प्रदर्शनी का सभी ने अवलोकन किया । बच्चों द्वारा तैयार हैंडलूम बस्त्र के निर्माण की कला की सभी ने प्रशंसा की – साथ ही छात्रों का उत्साहवर्धक करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर कहा गया कि राष्ट्रभक्ति ही मानव जीवन का अनमोल सिद्धांत होता है । इसलिए पहले राष्ट्र की एकता अखंडता तथा संपन्नता के लिए सभी को कार्य करना । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related posts

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न

admin

परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 25 के किये चालान

admin

कछौना के सहज कृषि ध्यान केन्द्र में केक काटकर मनाया गया ईसा मसीह का जन्म दिवस

admin

Leave a Comment