August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

नशा मुक्ति हेतु शराबबंदी आंदोलन के हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई खास दिलचस्पी

नशा मुक्ति हेतु शराबबंदी आंदोलन के हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई खास दिलचस्पी
– हस्ताक्षर अभियान में सहयोग के लिए उमड़ी जन सामान्य की भीड़
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
मादक पदार्थों का सेवन समाज के लिए जहां अभिशाप है वहीं इसका आदी होने वाला व्यक्ति भी अपने जीवन को निष्प्रभावी बना देता है । इतना ही नहीं उसका परिवार भी दुष्परिणामों से अछूता नहीं रह पाता ।इसकी तमाम खामियों को देखते हुए राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा की ओर से फिलहाल शराबबंदी को लेकर विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । मोर्चा का उद्देश्य है कि समाज इस गंभीर एवं तृष्कृत समस्या से दूर रह । इसीलिए राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा की ओर से शराब मुक्त भारत बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे शराब बंदी हस्ताक्षर अभियान को लेकर नगर की पुलिया पुल गालिब पर वाजिद अली राका मंसूरी के प्रतिष्ठान पर अभियान का शुभारंभ हुआ। अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने कहा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे प्रदेश में 22 मार्च तक शराबबंदी के लिए लाखों हस्ताक्षर कराकर लखनऊ पहुंचेंगे। 23 मार्च को बलिदान दिवस पर लाखों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रदेश सरकार की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राजभवन लखनऊ में सौंपेंगे और शराबबंदी का कानून बनाने की मांग करेंगे। इस हस्ताक्षर अभियान अवसर पर कुलदीप आर्य,राजेंद्र पंडित, नन्हे बाथम, नंदकिशोर, छोटू, सलमान मंसूरी, हाशिम, बाबू मंसूरी, उपेंद्र गंगवार, गीता सिंह भदौरिया, मनीष कटियार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Related posts

अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

admin

राम भक्तो का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत

admin

सड़क निर्माण और मजदूरी भुगतान में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

admin

Leave a Comment