October 7, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीतिलोकसभा चुनाव

पद की लालसा नहीं; जब मुख्यमंत्री था तब मोदी साथ खड़े रहे, जो फैसला लेंगे स्वीकार-एकनाथ सिंदे

महाराष्ट्र का अगला सीएम भाजपा का हो सकता है। बुधवार को ठाणे में कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा का सीएम हमें मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं। जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी जी मेरे साथ खड़े रहे। अब वो जो फैसला लेंगे स्वीकार होगा।

शिंदे ने कहा- मैंने कल (26 नवंबर) मोदी जी को फोन किया था हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, मन में कोई अड़चन न लाएं। हम सब NDA का हिस्सा हैं। भाजपा की बैठक में जो फैसला लिया जाएगा, हमें मंजूर होगा। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं बन रहे है ।

शिंदे ने कंहा कि , मैं कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझता। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया। यह जनता की विजय है। समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद। इलेक्शन के वक्त सुबह 5 बजे तक काम करते थे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की।

पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे के बयान ने सबकी शंका दूर की है। महायुति में कभी भी मतभेद नहीं रहा। हम मुख्यमंत्री के नाम पर ही जल्द ही फैसला लेंगे।

Related posts

सरकार के 9 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां:दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, छात्रों को प्रमाण पत्र मिले

Bhaskarnews

केरल का नाम अब केरलम, कैबिनेट की मंजूरी:पीएम नरेंद्र मोदी के नए ऑफिस सेवा तीर्थ में मीटिंग

Bhaskarnews

लखनऊ में सपा विधायक फर्श पर बैठकर प्रदर्शन:बोले पानी नहीं मिल रहा,

Bhaskarnews

Leave a Comment