October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

पीआरवी की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल

भासकर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं )

बदायूं में यूपी 112 की पीआरवी की चपेट में आकर बाइक सवार युवक हो गया घायल। उसे पीआरवी में मौजूद पुलिस टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।

हादसा अलापुर कस्बा में फिलिंग स्टेशन के पास हुआ। इसी इलाके के ईमादपुर गांव निवासी कुशाल सिंह (28) पुत्र हीरालाल अपने खेत की सिंचाई के लिए पंप चलाने को डीजल लेने बाइक से आज सुबह पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही यूपी 112 की पीआरवी से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ही अस्पताल युवक को लेकर पहुंचे इधर, पीआरवी में मौजूद पुलिस टीम ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। यहां घायल को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही पीआरवी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

admin

महिला दिवस पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान के NCC कैडेट्स के द्वारा एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

admin

समाजवादी पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, मटके फोड़े

admin

Leave a Comment