October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज एजेंसी

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी। थाना जी आर पी बाराबंकी द्वारा इनामिया, वांछित व वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 17 वर्ष से फरार वारण्टी रमजानी को किया गया गिरफ्तार। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनो पर चोरी लूट जहरखुरानी की घटनाओं की रोकथाम व इनामियां, वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित टीम उ.नि. संजय अग्निहोत्री, हेड कांस्टेबल यादवेन्द्र सिंह व विनोद कुमार यादव द्वारा अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट नं-09 जनपद बाराबंकी द्वारा निर्गत एनबीड्ब्लू, क्रमशः यूपी गै.एक्ट, आर्म एक्ट आदि थाना जीआरपी बाराबंकी बनाम रमजानी पुत्र हजारी कवडिया निवासी मौजा रुदैन थाना जरवलरोड जिला बहराइच को तारीख पेशी 19 दिसंबर 2024 के अनुपालन में गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। उपरोक्त वारण्टी लगभग 17 वर्ष से फरार था, न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था को बुधवार को थाना जीआरपी बाराबंकी द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Related posts

राम भक्तो का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत

admin

आशा बहुओं को शिशु एवं महिलाओ की देखभाल का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

admin

सूरतगंज क्षेत्र में छठ पर्व पर दिखी धूम, *सैकड़ो व्रर्ती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ, परिवार के लिए की प्रार्थना*

admin

Leave a Comment