August 6, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

भासकर न्यूज़ एजेंसी(आंबेडकर नगर )

अंबेडकरनगर में कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने के बाद पुलिस जिले के सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग कर रही है। पुलिस ने विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण ठंग से करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में है। सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत के लिए जोर लगा दिया है।

कटेहरी में मतदान से पहले 18 नवंबर 5 बजे प्रचार बंद हो गया था । प्रचार बंद होने के बाद प्रशासन ने चौकसी बढ़ाने के साथ सख्ती शुरू कर दि है। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की सीमा व अंदरूनी हिस्से के साथ ही जिले की 23 अलग-अलग सीमा पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

सभी वाहनों को जांच के बाद ही आगे जाने  को अनुमति दि जा रही  है। वाहन में विशेषकर प्रचार सामग्री, शराब या नकदी आदि की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया – प्रचार समाप्त होने के बाद सीमाओं पर बैरिकेडिंग लगाकर कर जिले में आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया की मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।

Related posts

विश्व कैंसर दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन

admin

हरदोई: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गूंजा देशभक्ति का स्वर, बच्चों ने मनाया ‘जश्ने-ए-ऑपरेशन सिंदूर’

admin

महाकुम्भ दुनियां के सामने सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता हैः-नितिन अग्रवाल

admin

Leave a Comment