October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

प्रापर्टी डीलर हत्या करने वाले 4 आरोपी हुये गिरफ्तार,दो की तलाश जारी

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

24 फरवरी 2025

लखनऊ के काकोरी  बेहटा गांव में प्रापर्टी डीलर अंकित लोधी के चारों हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । यह हत्या एक प्राइम लोकेशन ही प्रापर्टी को लेकर हुई थी। पुलिस ने इस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि काकोरी थानाक्षेत्र में अंकित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान दूलागंज काकोरी निवासी सुमित कनौजिया (28) पुत्र रामप्रसाद, सरवन उर्फ टऊवा (42) पुत्र कैलाश, अंशू यादव उर्फ काली (19) पुत्र रामकेश यादव, पलेहन्दा काकोरी निवासी रंजीत कुमार (22) पुत्र बुद्धीलाल के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि आरोपियों का अंकित से बेहटा गांव में एक कीमती जमीन खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मन मुटाव को लेकर गोली मार दी।

गोलू दो साल पहले गया था हत्या में जेल पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी गोलू दो साल पहले बेहटा गांव में प्रापर्टी डीलर धर्मपाल की हत्या में जेल गया था। हाल ही वह जमानत पर बाहर आया था । जमानत पर छूटते ही फिर प्रापर्टी का काम करने लगा। पुलिस ने  घटना में शामिल गोलू व एक अन्य की तलाश कर रही है।

Related posts

हरदोई डीएम मंगला प्रसाद ने सुरसा ब्लाक के भदैचा गांव में काटी धान की फसल

admin

औरैया में मनाई गई है! रानी लक्ष्मीबाई की जयंती

admin

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

admin

Leave a Comment