August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बंद पड़े कंपिल सूत मिल में आलू आधारित कारखाना तथा चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग करते हुए भाकियू ने अन्य समस्याओं से संबंधित सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज एजेंसी :-
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट ) ने शासन – प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि ऐतिहासिक नगरी कंपिल के पास स्थित बंद पड़े सूत मिल का उपयोग करने के लिए यहां आलू आधारित कारखाना लगा दिया जाना चाहिए । वहीं किसान नेताओं ने कहा कि दि किसान सहकारी चीनी मिल्स की जर्जर हालत तथा पेराई क्षमता कम होने के कारण गन्ना उत्पादक किसानों को तो परेशानी होती ही है साथ ही चीनी मिल भी लगातार घाटे की ओर जा रहा है । भाकियू ने मंडी समिति में आयोजित किसान पंचायत में मांग करते हुए कहा कि यदि बंद पड़े सूत मिल में आलू कारखाना तथा चीनी मिल्स की स्थिति सुधार कर इसकी पेराई क्षमता बढ़ा दी जाए तो किसानों के साथ ही शासन को भी राजस्व की अच्छी प्राप्ति होगी । साथ ही किसान नेताओं का कहना था कि जिला मुख्यालय स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने से स्वास्थ्य सेवाओं में परियाप्त सुधार तो होगा ही वहीं इस कालेज में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश व देश को चिकित्सक भी मिल सकेंगे । भाकियू हरपाल गुट ने स्थानीय समस्याएं उठाते हुए कहा कि, गांव लुधैइया में कुछ दबंगों द्वारा इसी गांव के निवासी धनसिंह की निजी जमीन पर किए जा रहे कब्जे को रोकने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई। ग्राम पहाड़ फतेहगढ़ से गुजरने वाली 33 हजार केवी विद्युत लाइन को हटाने की मांग भी की गई। इसके बाद भाकियू ने इन सभी समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सौंपा । ज्ञापन अवसर पर भाकियू पदाधिकारी रामबाबू, धनसिंह, वीरपाल, देवेंद्र कुमार, अवनीश चंद्र, श्याम सिंह, खुशीराम सहित अन्य पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts

अलीगढ़ के खैर में 227 बूथों की अब होगी वेब कास्टिंग

admin

साढ़े सात साल की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक का हुआ वितरण

admin

गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी उद्घोष के साथ निकली विसर्जन शोभा यात्रा – मटकी फोड़ . अबीर गुलाल की बौछार एवं गणेश आरती व भजन आयोजन से वातावरण हुआ भक्तिमय

admin

Leave a Comment