October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं में अपहृत फार्मासिस्ट की हो रही तलाश

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं )

बदायूं जिला अस्पताल के अपहृत फार्मासिस्ट शाकिर अली की पुलिस ने अब तलाश तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इस केस से जुड़ी लीड पुलिस को मिली है। इसी आधार पर पुलिस ने जहां शाकिर के मोबाइल की तलाश के लिए एक तालाब खाली कराने की जद्दोजहद की है। वहीं अन्य पहलुओं पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि अभी अफसर कुछ खुलकर नहीं बता पा रहे हैं।

दरअसल, शाकिर अली को अगवा हुए महीनेभर से ज्यादा बीत चुका है। आखिरी बार शाकिर की उनकी पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी और बताया था कि वो दावत में शामिल होने सहसवान आए थे । इसके बाद न तो शाकिर लौटे और न ही उनके बारे में परिजनों को जानकारी नही मिल पाई है ।

इधर, परिजनों ने शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया तो पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शाकिर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। नतीजतन पुलिस चौथे फरार नामजद की तलाश समेत कई अन्य पहलुओं पर तफ्तीश को आगे बढ़ाने में लगी है ।

Related posts

बदायूं में एक्सीडेंट में बाइक सवार की हुई मौत

admin

किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंप विद्युत बिल, खाद की कालाबाजारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ी स्थिति जैसी समस्याओं के निराकरण पर दिया जोर

admin

डॉ अम्बेडकरनगर में 74 लोगों को मिला अनुदान का लाभ:234 ने किया था , आवेदन उद्यान विभाग

admin

Leave a Comment