October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं में 122 पुलिसकर्मियों का किया गया ट्रांसफर एक ही थाने में 3 साल से थे तैनात

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(बदायूं)

बदायूं में एसएसपी ने 122 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें से हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं। ये सभी एक ही थाने में तीन साल से पोस्टेड थे। इसी आधार पर उनको हटाया गया है। तीन साल से अधिक की पोस्टिंग वाले पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की यह दूसरी सूची है। जबकि आने वाले दिनों में और ट्रांसफर होने की भी अटकलें रहेगी ।

सोमवार देर रात एसएसपी ने ट्रांसफर सूची जारी कर दी है । इसमें अलापुर, फैजगंज बेहटा, बिसौली, जरीफनगर, बिल्सी, उघैती, मूसाझाग, दातागंज, हजरतपुर, सहसवान, मुजरिया, इस्लामनगर व वजीरगंज थानों में तैनात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।

पुलिस लाइन में 112  पुलिसकर्मचारी  भेजे गए है इन पुलिसकर्मियों को एक ही थाने में तीन साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में उन्हें अब अन्य थाने में सेवाएं देनी चाहिए। इस बदलाव की शुरूआत यूपी 112 से की गई थी। यहां तीन साल से इस सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों को थानों में पोस्ट किया गया। जबकि थानों समेत पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी यूपी 112 में भेजे गए थे।

Related posts

_गांव में गंदगी से फैली भयानक बीमारी की आवाज उठाना ग्रामीणों को पड़ा भारी

admin

कई संगठनों ने नपा द्वारा टैक्स बृद्धि की सूचना मिलते ही – कड़े विरोध के साथ दी आंदोलन की चेतावनी

admin

महिला व पुरुष वर्ग की आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कायमगंज के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

admin

Leave a Comment