October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बाल विकास परियोजना अधिकारी का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

बाल विकास परियोजना अधिकारी का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन

कछौना, हरदोई( संवाददाता)मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती मीरा कुमार का सेवानिवृत पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं व प्रबुद्धजनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ व धार्मिक किताबें, दैनिक रोजमर्रा की चीजें व स्मृतिचिन्ह देखकर सम्मानित किया। मुशरफ़ ने बताया मुख्य सेविका मीरा कुमार का कार्यकाल काफी सराहनी रहा, इन्होंने बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सदस्यों को परिवार के रूप में प्यार व स्नेह दिया। टीमवर्क के साथ ईमानदारी से कार्य किया। किसी तरह कर्मचारी का गलत शोषण नहीं किया। सरकार की योजनाओं को सीमित संसाधनों व सीमित स्टाफ के बावजूद अपनी तरफ से ईमानदारी से क्रियान्वयन किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता ने कहा उन्होंने सफलतापूर्वक अपनी सेवाकाल एवं कार्यकाल में कर्तव्यों का निर्वहन किया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संगठन की अध्यक्ष ममता दीक्षित ने उनके सहयोगी कार्यकत्रियों ने पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह, किताबें, दैनिक उपयोग की चीजें भेंट कर सम्मानित किया। उनके कार्यकाल की यादों को याद कर भावुक हो गई। मुख्य सेविका मीरा कुमार ने सभी का प्यार व स्नेह पाकर भाव विभोर हो गई, उन्होंने कहा आप सभी के साथ बिताए गए समय को हमेशा याद रखेगी। आप सभी से काफी कुछ सीखने को मिला है। हर मोड़ पर आप लोग मजबूती से खड़ी मिली, आप सभी से रिश्ता बना रहेगा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी विभाग शासिका सिंह, शांति देवी, बालक राम गौतम, गया प्रसाद, आंगनबाड़ी अध्यक्ष ममता दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, बृजेश कुमार हंस, मुशरफ, विनोद कुमार, आंगनवाड़ी सहायिकाएं मौजूद रही।

Related posts

अम्बेडकरनगर में अवैध को अंग्रेजी शराब लेजाकर पकड़ ली ट्रेन

admin

लग रही है राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण के लिए पहुंचे जनपद न्यायालय

admin

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने हरपालपुर थाने के भवन का किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment