October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशबाराबंकी

ब्लॉक सभागार में पत्रकार को रोका बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख ने कहा- पर्सनल मीटिंग है, कवरेज नहीं कर सकते

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। दैनिक रोहित संवाद के जिला संवाददाता दीपक कुमार मिश्रा को ब्लॉक सभागार में कवरेज से रोक दिया गया। घटना दोपहर 2:50 बजे की है। जब संवाददाता दीपक मिश्रा कवरेज के लिए सभागार पहुंचे, तो वहां मौजूद बीडीओ अदिति श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने उन्हें रोक दिया। अधिकारियों ने कहा कि अंदर पर्सनल मीटिंग चल रही है। उन्होंने पत्रकार से पूछा कि वह किसकी अनुमति से आए हैं।पत्रकारों के मुताबिक, सभागार में मीटिंग की आड़ में गुजिया पार्टी चल रही थी वहीं इस बात को लेकर नाराज पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर को ज्ञापन सौंपा है और अपने अधिकारों के हनन को लेकर संबंधित से जवाब मांग कर न्याय की मांग की है इस दौरान मौके पर अनिल कनौजिया, फक्कड़ शर्मा, ननकू मामा, अब्बू उजैफा, मनोज शुक्ला, हसनरजा, सतीश शर्मा ,विपिन पटेल,राजित राम, अखिलेश दस, विजय सिंह, मंगल यादव, रिंकू, राम सिंह, रामनरेश, मुकेश कुमार उत्तम कुमार मंगल दादा, समेत कई पत्रकार मौजूद थे।पत्रकार समुदाय ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यह घटना सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता के सवालों को भी खड़ा करती है।

Related posts

गंगा तटवर्ती सरकारी जमीन पर बोई गई गेहूँ की फसल काटने की शिकायत पर धमकाने का आरोप

admin

कानपुर में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी तोड़ी:दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में मिला

admin

सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों के दौरान फिजिकल वैलेट सिस्टम शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका को किया खारिज।

admin

Leave a Comment