October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यालय पर किया गया वीर बाल दिवस का आयोजन

फर्रुखाबाद – आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर वीर बाल दिवस का किया गया आयोजन। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन में शिख समाज के गुरुओं ने अपने अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण भारत में भारतीय जनता पार्टी कर रही है। इस क्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ,महामंत्री डी एस राठौर, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिला प्रभारी शिव महेश दुबे, कार्यक्रम आयोजक तोषित प्रीत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, ने अपने विचारों को रखा।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने धर्म की रक्षा को सबसे बड़ा देश प्रेम कहा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ रैली को हरी झंडी दिखा कर किया

admin

हरदोई में अवैध शराब के विरुद्ध चलेगा अभियान , डीएम ने टीमों का किया गठन

admin

admin

Leave a Comment