March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा

भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा। कायमगंज
रिपोर्टर रवि मिश्रा
भास्कर ब्यूरो
नवाबगंज, फर्रुखाबाद
नवाबगंज के अचरा रोड पर रितिक गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट की बैठक में बाढ़ से बेघर हुए लोगों का मुद्दा छाया रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा मोनू ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों को उचित मुआबजा दिलाने, कई गांव बाद में जलमग्न हो गए हैं। उन गांवों में तमाम तरह की बीमारियों के फैलने से उनसे बचाव के लिए दवाएं उपलब्ध कराने, बाढ़ के कारण सर्पदंश की घटनाएं होने, अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी होने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने आदि समस्याओं की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार कायमगंज अनवर हुसेन को सौपा।
इस मौके पर पप्पू राठौर, अरिजीत सिंह, विजय सक्सेना, विजय राजपूत, बजरंगी बाथम, रवि शर्मा, सर्वेश गंगवार, मंजेश यादव, हेतराम राजपूत, अमित ठाकुर, संजू सिसोदिया, अरुण कुमार शाक्य, आशीष मिश्रा, विपिन दिवाकर, आदेश राजपूत, आदि मौजूद रहे।

Related posts

योग प्रशिक्षकों की अवशेष तैनाती का कार्य जल्द पूरा किया जाये:-डीएम

admin

*होली से पहले छापेमारी से मचा हड़कंप, ये सामान हुआ जब्त

admin

सपा सरकार में कराये गये विकास कार्योंं की कार्यकर्ता घर-घर जाकर दें जानकारी: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

admin

Leave a Comment