July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

*होली से पहले छापेमारी से मचा हड़कंप, ये सामान हुआ जब्त

*होली से पहले छापेमारी से मचा हड़कंप, ये सामान हुआ जब्त*

भास्कर न्यूज

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

बाराबंकी: होली त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशेष अभियान चलाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान 19 खाद्य नमूने एकत्र किए गए। टीम ने 238 लीटर संदिग्ध खाद्य तेल और 40 पैकेट बेसन जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है।

कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी डेट वाले खाद्य पदार्थ भी मिले। इनमें रस्क, बिस्किट, केक और नमकीन शामिल थे। करीब 2500 रुपये के ये सामान मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। टीम को देखते ही दूध विक्रेता अपने बर्तन छोड़कर फरार हो गए। विभाग ने करीब 27 हजार रुपये का 450 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट करवाया।

सहायक आयुक्त खाद्य डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब्त किए गए सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अरूण कुमार, भगौती प्रसाद, प्रिया त्रिपाठी, शिवा श्रीवास्तव, पल्लवी तिवारी, डा. अंकिता यादव व अनुराधा मिश्रा मौजूद रहे।

Related posts

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

admin

फॉर्च्यूनर के लिए पत्नी को जहर खिलाने वाला पति दरोगा लाइन हाजिर:

Bhaskarnews

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं, पीडीए समाज के हितों एवं संवैधानिक अधिकारों. के लिए संघर्ष – सर्वेश आंवेडकर

admin

Leave a Comment