March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

माघी पूर्णिमा पर गंगा भक्तों ने लगाई पावन धारा में आस्था की डुबकी

माघी पूर्णिमा पर गंगा भक्तों ने लगाई पावन धारा में आस्था की डुबकी
-हर हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा भक्तों का जन सैलाब गंगा के पावन तटों पर उमड़ा । जहां गंगा भक्तों ने हर हर गंगे के गगन भेदी उद्घोष के साथ गंगा की अविरल पावन धारा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया । इसी के साथ गंगा तट पर अनेकों स्थानों पर हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन हुआ । साथ ही गंगा आरती के साथ ही वाद्य यंत्रों तथा ढोलक की थाप पर महिलाओं ने गंगा भक्ति के गीत गाकर मां गंगा की आराधना की। कंपिल तीर्थ नगरी के गंगा तट अटेना घाट – पर वही शमशाबाद क्षेत्र में गंगा तट ढाई घाट पर एवं पांचाल घाट फर्रुखाबाद पर सबसे अधिक गंगा भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही थी । इसके अतिरिक्त भी बीच-बीच में अनेकों स्थानों पर गंगा के पावन तट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किया । गंगा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद के अतिरिक्त मैनपुरी बदायूं शाहजहांपुर कासगंज हरदोई आदि जनपदों के गंगा भक्त भी गंगा घाटों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त करते हुए स्नान – दान करते दिखाई दे रहे थे । इतना ही नहीं ,माघी पूर्णिमा पर प्रदेश के पड़ोसी प्रांत मध्य प्रदेश से भी काफी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे l. बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों या भाड़े के वाहनों, चौपाइयां तथा दो पहिया गाड़ियों से गंगा तट पर पहुंच रहे थे । पहले से ही कंपिल अटैना घाट पर ,शमशाबाद के ढाई घाट पर एवं पांचाल घाट फर्रुखाबाद पर तो भव्य और विशाल रूप से मेला रामनगरिया पहले से ही लगा है । ऐसे में आज बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित मार्ग व्यवस्था के लिए भी प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा रहा । सुरक्षा के लिए मेला रामनगरिया में टावर स्थापित किए गए । जिसके ऊपर खड़ा संतरी कैमरा एवं अन्य उपयुक्त साधनों से निगरानी करता रहा । वही पुलिस भी सक्रिय रही साथ ही प्रशासन हर समय सतर्क रहते हुए व्यवस्था को संभालने में लगा हुआ दिखाई दे रहा था । कई जगह लोगों की सुविधा के लिए रास्तों को बताने भटके तथा खोए हुए लोगों को मिलाने के लिए केंद्र स्थापित कर लाउडस्पीकर से लगातार संबोधन करते हुए सहायता की जाती रही । जैसी व्यवस्थाओं के चलते समाचार लिखे जाने तक व्यवस्था एवं सुरक्षा सब कुछ ठीक-ठाक ही बना रहा। किसी भी तरह की कोई अप्रिय सूचना प्राप्त नहीं हुई ।इस पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया । साथ ही मां गंगा का असीम आशीर्वाद बताते हुए गंगा स्नान पर्व पर गंगा भक्ति के भाव को प्रदर्शित कर मां गंगा को नमन कर जल आचमन किया ।

Related posts

सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद पहुचें SC/ST आयोग के अध्यक्ष – बैजनाथ रावत

admin

अखिलेश ने लगाया सरकार पर आरोप कंहा सपाइयों दिए गये लाल कार्ड

admin

संचारी रोग एवं दस्तक अभियान कार्य योजना की बैठक में डीएम ने साफ सफाई का निर्देश दे स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं

admin

Leave a Comment