October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

मामला जमीन अंश निर्धारण में लेखपाल का कारनामा : – दिव्यांग कृषक ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप

मामला जमीन अंश निर्धारण में लेखपाल का कारनामा : –
दिव्यांग कृषक ने लगाया लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप
– सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेज किसान ने शीघ्र जांच कर, लेखपाल को निलंबित कर हल्के से ट्रांसफर करने की मांग की
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
तहसील कायमगंज के एक क्षेत्र में तैनात लेखपाल पर अंश निर्धारण के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप दिव्यांग कृषक ने लगाते हुए सक्षम अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है । मामला तहसील के कंपिल परगना अंतर्गत गांव पुरौरी का बताया जा रहा है।
गांव पुरौरी निवासी पीडित शिकायतकर्ता विजय कुमार द्विवेदी के अनुसार, उनकी कृषि भूमि गांव अकराबाद परगना कम्पिल में स्थित है। उन्होंने यह भूमि क्रय कर अपने पुत्र राजन द्विवेदी को विक्रय कर दी थी। अंश निर्धारण के लिए जब उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से अनुरोध किया, तो लेखपाल ने पूर्व के जमीन मालिकों के हस्ताक्षर लाने को कहा। जबकि, जमीदार दूसरे जनपदों में निवास करते हैं और शिकायतकर्ता स्वयं दिव्यांग हैं ।, जिससे यह कार्य उनके लिए असंभव हो गया। शिकायत में यह भी आरोप है कि जिलाधिकारी ने जमीदारों से फोन पर ही पुष्टि कर सत्यापन कराने की अनुमति दी थी । लेकिन इसके बावजूद लेखपाल टालमटोल करते रहे। पीड़ित का दावा है कि लेखपाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि जमीदारों को बुलाने और प्रमाणित कराने का खर्चा 15 हजार रुपया देना पड़ेगा । तो ही अंश निर्धारण हो सकता है । उसने शिकायत के साथ तीन गवाहों के शपथ पत्र भी संलग्न किए हैं ।, जिन्होंने रिश्वत मांगने की घटना की पुष्टि की है। आरोप है कि लेखपाल का रखा हुआ प्राइवेट कर्मचारी स्वयं को लेखपाल और लेखपाल को कानूनगो बताकर भ्रम फैलाता है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाते हुए मामले का शीघ्र संज्ञान ले लेखपाल को निलंबित कर हल्के से ट्रांसफर कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

Related posts

विधवा महिला की पुलिस नहीं सुनी फरियाद

admin

एक साल की मासूम की पानी से भरे टब में गिरकर डूबने से मौत

admin

शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में आज बुधवार को आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम

admin

Leave a Comment