August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वाले फरार

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर दीपक
मोहम्मदाबाद ,फर्रुखाबाद क्षेत्र के ग्राम अभयपुर नगरिया में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंकी के रूप में हुई, जो गांव के निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी थी।
परिवार का आरोप – हत्या करके भागे ससुराल वाले
मृतका के भाई अनिल को सुबह रिंकी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी ससुराल पहुंचा। वहां जाकर पता चला कि रिंकी का शव ससुराल से 200 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा था। इस दौरान मृतका के ससुराल वाले वहां मौजूद नहीं थे।
अनिल ने आरोप लगाया कि रिंकी की हत्या उसके पति अखिलेश, ससुर मुनेन्द्र (उर्फ मुनीम) और सास रामबेटी ने मिलकर की। अनिल का कहना है कि उसकी बहन और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था।
पति के अवैध संबंध शक
अनिल ने बताया कि अखिलेश का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। अनिल के मुताबिक, बीती रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेज शव
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने हंगामा किया और रिंकी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार ने की न्याय की मांग की
मृतका के परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि रिंकी की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Related posts

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ लखनऊ में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

admin

पति से हुई हल्की नोंक झोंक के बाद गर्भवती ने कांच पीसकर खाया – गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेन्टर किया गया रेफर

admin

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार व बालामऊ को तहसील बनाने की रखी मांग

admin

Leave a Comment