October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक सभागार में उत्साह सप्ताह का आयोजन

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

25 मार्च 2025
कछौना, हरदोई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीतियों के उपलक्ष्य में उत्साह सप्ताह मनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विकास खंड कछौना सभागार आयोजन में शामिल हुए। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। इन इंस्टालों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने बताया कि सरकार की मंशा है अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते यूपी देश का नंबर एक राज्य बन चुका है। 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य माना जाता था। प्रदेश वही है जनता वही है सिस्टम वही है। सिर्फ सरकार बदलने मात्र से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। विभिन्न विभागों के इंस्टाल लगाए गए थे। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के पंपलेट वितरित किए गये। पात्र लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरनाथ उर्फ गुड्डू, खंड विकास अधिकारी महेश कुमार, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम प्रधान गण, इकबाल, बहादुर सिंह, पवन सिंह, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, सुनील कुमार पाल, दिवाकर सिंह उर्फ बबलू, रविंद्र कुमार सिंह, सुरेश मिश्रा, गौतम कनौजिया, सहित मौजूद रहे।

Related posts

समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई

admin

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने लम्बी दूरी की अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों के कायमगंज रेलवे स्टेशन पर की ठहराव की मांग

admin

24दिसम्बर को सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित होगी कार्यशालाः-सीडीओ

admin

Leave a Comment