October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस में साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

*रोडवेज बस में साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल*

 

भास्कर न्यूज एजेंसी

 

ब्यूरो चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

रामनगर बाराबंकी lतेज रफ्तार रोडवेज बस एक साइकिल सवार को रौंदा दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l वही रोडवेज बस को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है l

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के जरवल रोड थाना अंतर्गत धनराजपुर निवासी कृपाराम 68 वर्ष पुत्र सूर्य लाल रविवार करीबन 11:00 बाराबंकी सीमा में नदी किनारे अपनी गेहूं की खेती को देखने साइकिल से अहाता गांव में जा रहे थेl थाना रामनगर अंतर्गत लखनऊ गोंडा हाईवे पर स्थित चौकाघाट के निकट लखनऊ की ओर जा रही अवध डिपो रोडवेज बस संख्या UP 33 AT 5706 ने रौद डाला l जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई l

इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी व हल्का दरोगा वीरपाल सिंह ने घटना को अंजाम देकर भाग रही रोडवेज बस को पकड़ लिया और थाने भेज दिया l वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है l वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l

Related posts

हरदोई में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

admin

बसंत पंचमी अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ मनाई सूर्यकांत निराला जयंती -मानवीय संवेदना करुणा और विद्रोह , शक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम है निराला जी का काव्य

admin

कायमगंज चीनी मिल में मॉक ड्रिल,

admin

Leave a Comment