October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में मंदिर के पास खुली मीट की दुकान:मेयर ने लिया एक्शन, सील कराई दुकान

भास्कर न्यूज़ संवाददता

30 मार्च 2025

लखनऊ में मंदिर के पास नवरात्रि के पहले दिन ही मीट की दुकान खुलने पर मेयर ने  लिया एक्शन| मौके पर पहुंचकर मेयर ने कराई कार्रवाई। उन्होंने दुकान को तुरंत सील कराया और दुकानदार पर जुर्माना लगाया दिया।

राजाजीपुरम स्थित बालाजी मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मीट की दुकान खुली होने पर मेयर मौके पर पहुंची थीं। जोन-2 की प्रभारी शिल्पा कुमारी ने कहा कि मीट की दुकान को नगर निगम ने सील कर सामान जब्त कर दिया है।

500 मीटर के दायरे में नहीं खुलेंगी मीट दुकान

मेयर ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ इस आदेश को लागू कर रहा है और यदि कोई भी इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि नवरात्रि के दौरान किसी भी मंदिर परिसर से 500 मीटर के दायरे में कोई भी मांस की दुकान नहीं खुली होनी चाहिए। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फर्रुखाबाद के बार एसोसिएशन में प्रतिमा अनावरण व सम्मान समारोह में पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति

admin

सवर्ण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा मामले में करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन

admin

जीरो पावर्टी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार अत्यधिक गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर लाने का कार्य कर रही है:-प्रभारी मंत्री

admin

Leave a Comment