October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

वंश व उसकी बहन निधि को चाचा ने ही पीटकर किया घायल

भास्कर न्यूज ऐजेंसी –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव वलीपुर गढ़ी निवासी वंश दीक्षित व उसकी बहिन निधि दीक्षित को पुलिस घायल अवस्था में मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान वंश ने बताया कि उसका बटाईदार खेत पर कार्य कर रहा था। तभी उसके चाचा बटाईदार के पास गए और उससे भला बुरा कहा और कहा कि उसके खेत में सिचाई भराई के लिए मिलने बाला पानी रोक देंगे। जब यह बात उसे पता लगी तो उसने चाचा से कहा तो चाचा उस पर भी गर्म हो गए। वह वहां से घर चला आया।

 

उसके बाद किसी ने चाचा के कान भर दिये और चाचा ने अपने परिवार वालों के साथ उसके घर पर धाबा बोल दिया । हमलावर लाठी डंडो ने वंश को मारने पीटने लगे। यह देख उसकी बहिन निधि अपने भाई को बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की पीडित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है ।

Related posts

असेनी मोड के पास कार से कार की टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए घायल

admin

पिकअप से टकराने के बाद खाई में पलटी रोडवेज बस, महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल

admin

आगरा के चित्राहट में गुरुवार रात घर से 30 किमी पहले मौत ने मारा झपट्‌टा:हुआ था दर्दनाक हादसा,

Bhaskarnews

Leave a Comment