October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विज्ञान प्रदर्शनी मेले में छात्रों ने अपने हौसलों की उड़ान दर्शाते हुए विविध विषयों से संबंधित तैयार किए मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी मेले में छात्रों ने अपने हौसलों की उड़ान दर्शाते हुए विविध विषयों से संबंधित तैयार किए मॉडल
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज /फर्रुखाबाद 13 नवंबर 2024
कहां जाता है कि हौसलों में उड़ान हो और दिल में कुछ करने का जज्बा तो हर मंजिल को पार करते हुए लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है । जैसे उद्देश्य को लेकर नगर के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया । इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामाजिक विषय चित्रकला वाणिज्य एवं कंप्यूटर से संबंधित मॉडल तैयार कर अपने हौसलों के उड़ान को दर्शाया ।आयोजन के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अशोक वर्मा ( क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि ) एवं जय गंगवार उपाध्यक्ष चीनी मिल का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया । अन्य कॉलेजों से आए प्रधानाचार्यो ने विज्ञान प्रदर्शनी को देख प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की । मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद तिवारी ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर बच्चों के हौसलों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय निदेशका डॉ०मिथिलेश अग्रवाल ने भी तैयार मॉडलों को बच्चों के हौसलों की उड़ान के साथ ही उनके परिश्रम तथा लगन की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि आज के हमारे यही बच्चे भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं । इसलिए उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र प्रगति के हर एक कार्य में रुचि पूर्वक कार्य करते हुए जीवन पथ पर अग्रसर रहना चाहिए । मुख्य अतिथि एसडीएम कायमगंज ने छात्रों का उत्साह वर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रदर्शनी मेला अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ० मनोज तिवारी -विजय बाबू गुप्ता – मनोज श्रीवास्तव – धर्मेंद्र मिश्रा – उमेश दीक्षित तथा सीपीबीएन इंग्लिश मीडियम के प्रधानाचार्य आर के बाजपेई – उप प्रधानाचार्य दीपक जैना आदि सभी लोगों ने प्रदर्शनी मेले का अवलोकन कर बच्चों की मेधा की प्रशंसा कर उन्हें राष्ट्र निर्माण का भावी निर्माता बताया ।

Related posts

अग्निवीर भर्ती में जिगजैग,बीम और बैलेंसिंग टेस्ट में उतरे अभ्यर्थी:भर्ती का आज तीसरा दिन

Bhaskarnews

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिलेगा प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष विचार रखने का मौका25 नबम्वर से कराये पंजीकरण

admin

जर्जर हाई टेंशन विद्युत लाइन से ग्रामीणों को हो रही विद्युत आपूर्ति, कभी भी हो सकता हादसाकछौना,

admin

Leave a Comment