October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अवर अभियंता को दिया ज्ञापन

कछौना, हरदोई।* विद्युत संविदा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर फैशियल अटेंडेंस, विद्युत संविदा कर्मियों के पास विभागीय मोबाइल और सिम की उपलब्धता, विद्युत कर्मियों की छटनी के आदेश ज्वलंत समस्याओं को लेकर अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। विद्युत संविदा कर्मियों ने विभिन्न समस्याओं के विषय में अवर अभियंता को ज्ञापन दिया। बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम, उपकरण स्थापित करने, फैशियल अटेंडेंस गलत व आव्यावहारिक है। श्रम कानून के अनुसार ड्यूटी ली जाए। अवकाश व आराम उचित इलाज, ड्रेस, उपकरण आदि सुविधाएं दी जाए। संविदा कर्मियों की छटनी के आदेश के नाम पर शोषण बंद हो, संविदा कर्मी जानजोखिम में डालकर विद्युत आपूर्ति करते हैं। इस अवसर पर संविदा कर्मी मोहित यादव, रविन्द्र सिंह, राजकिशोर मौर्य, देश दीपक, आशीष सिंह, अंकित सिंह, राज मोहम्मद, अखिलेश आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

मंदिर जा रहे युवक पर हमला कर किया लहूलुहान – रिपोर्ट दर्ज

admin

अमेठी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की गई जान

admin

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य सचिव ने संविलियन विद्यालय नैरा व प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट का किया औचक निरीक्षण

admin

Leave a Comment