October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

शादी के चौथे दिन ही विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (औरैया)

औरैया में एक विवाहिता की शादी चौथे दिन में ही मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। बेटी की शादी के बाद मायके वाले आज चौथी चढ़ाने आ रहे थे, मायके में सभी तैयारियां हो रही थी बेटी के स्वागत में। अचानक ही बेटी की मौत की खबर से सबको झकझोर दिया। नव विवाहिता का शव शादी के चौथे ही दिन फंदे पर लटकता हुआ मिला। पड़ोसियों की सूचना पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे तब पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद ससुरालिजन मौके से फरार हो गए ।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चांदूपुर निवासी मनोज कुमार की बेटी हिमानी 19 की शादी पांच नवंबर को करके का पुरवा निवासी शिवम के साथ हुई थी। भाई हेमंत ने बताया- शुक्रवार रात नौ बजे बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। सोमवार को वह लोग चौथी की रश्म पूरी करने आने वाले थे।

Related posts

अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!

admin

घर में लगी अचानक भीषण आग मची अफरा तफरी

admin

नेहरू ने भारत को बनाया प्रगतिशील और समृद्धि राष्ट्र : डॉ पी एल पुनिया

admin

Leave a Comment