March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सनातन बोर्ड के गठन की एमएलसी अशोक अग्रवाल ने उच्च सदन मे उठाई मांग

सनातन बोर्ड के गठन की एमएलसी अशोक अग्रवाल ने उच्च सदन मे उठाई मांग

हरदोई (भास्कर न्युज)कछौना के मूल निवासी सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सदन में सनातन बोर्ड ऑफ स्थापना की मांग रखी। सदन ने उचित कदम उठाने की बात कही। इस मुद्दे से सनातन धर्म के मानने वालों में एक आशा की किरण प्रकाशित हुई, उन्होंने कहा सनातन धर्म उद्देश्य वसुदेव कुटुंबकम है। भारत के लोगों के मन में मंदिरों के प्रति प्राचीन काल से श्रद्धा भाव है। लेकिन सैकड़ो मंदिरों को विदेशी आक्रांताओं ने ध्वस्त कर पहचान मिटाने का कार्य किया। हिंदू उपासन स्थलों भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की अभिव्यक्ति है। मंदिरों में आश्रय स्थल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा, चिकित्सा, स्वस्थ पाठशाला के माध्यम से मानव सभ्यता को नई ऊर्जा दी है।मंदिर हिंदू दर्शन की प्रतिमा है। सनातन बोर्ड की सभ्यता से सनातन संस्कृति का विकास होगा। नई पीढ़ी को जानने का अवसर मिलेगा। प्राचीन सनातन संस्कृति धरोहर संस्कृति होगी। धार्मिक स्थलों में पारदर्शिता आएगी। आम जनमानस के जीवन में नई ऊर्जा मिलेगी। इस मुद्दे उठाए जाने से सनातनी विचारधारा के लोगों ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल की सराहना की।

Related posts

कार ने 2 ई-रिक्शा को मारी टक्कर…17 स्कूली बच्चे घायल:

admin

शंकराचार्य बोले-योगी के पास 6 दिन का समय बचा:गाय को राष्ट्र माता घोषित करें

Bhaskarnews

औरैया में प्राइवेट वाहनो की चेकिंग ओवरलोड ट्रक को रोककर की जांच,

admin

Leave a Comment