October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कराये गये विकास कार्योंं की कार्यकर्ता घर-घर जाकर दें जानकारी: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव

*वीके गंगवार के जिला सचिव बनने पर कुर्मी समाज में पकड़ होगी मजबूत*
*अमलैया आशानंद में पीडीए चर्चा एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
*सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता लाये तेजी: चन्द्रपाल सिंह यादव*
193 अमृतपुर विधानसभा के क्षेत्र अमलैया आशानंद में पीडीए चर्चा एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पीडीए पर चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबको साथ लेकर चल रहे है। उन्होंने वीके गंगवार को जिला सचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से समाजवादी पार्टी को सफलता मिली। उससे यह तय है कि आने वाले चुनाव में आप सबके सहयोग से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा ने जो वादे किये वह पूरे नहीं किये। शिक्षित नौजवान नौकरी पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। धीरे-धीरे उसकी उम्र बढ़ती जा रही है और फिर वह सरकारी नौकरी पाने के लिए लायक भी नहीं रहेगा। शिक्षा, चिकित्सा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पीडीए के संदर्भ में सभी को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर हमारी सरकार में कराये गये विकास कार्य, जन कल्याणकारी योजनायें-जैसे श्रमिकों को नि:शुल्क साइकिल, छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता और ई-रिक्शा यह सब हमारी सरकार ने नि:शुल्क मुहैया कराया। इन सबकी जानकारी लोगों के बीच में बैठकर दें। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं पर भी चर्चा की। वह बोले कि वीके गंगवार के जिला सचिव बनने से कुर्मी समाज में पकड़ मजबूत होगी। डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। कार्यक्रम के आयोजक जिला सचिव वीके गंगवार ने मुख्य अतिथि डा0 जितेन्द्र सिंह यादव को शाल ओड़ाकर व २१ किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में तेजी लाये और हर कार्यकर्ता अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें कि इतने लोगों को पार्टी से जोडऩा है, तभी चुनाव जीत पायेंगे। वीके गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समानता और हाशिए पर खड़े वर्गों की आवाज़ रही है। उन्होंने कहा कि वे अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और मेहनत से निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अभय यादव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साजिद अली, प्रमोद गंगवार प्रधान अमलैया आशानंद, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, राजेन्द्र गंगवार, अमीर सिंह यादव, रवि यादव, अतिन पाल, नागेंद्र यादव,अखिलेश मिश्रा, मास्टर कृष्णपाल गंगवार, रानू गंगवार, नरेश चन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशु गंगवार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Related posts

पाइप लीकेज होने के कारण फैलने लगा गन्ने का रस ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों में मचा हड़कंप

admin

हरदोई में किसानो की मांग के सापेक्ष उर्वरक डी०ए०पी० एवं एन०पी०के० शत प्रतिशत उपलब्ध :-जिलाधिकारी

admin

बदायूं मेडिकल कॉलेज में पहुंची केंद्रीय की टीम

admin

Leave a Comment