October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “स्वाभिमान-स्वमान समारोह” का हुआ आयोजन

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में “स्वाभिमान-स्वमान समारोह” का आयोजन सोमेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी रहे, प्रदेश सचिव सर्वेश आंबेडकर पूर्व मंत्री के पितौरा स्थित कैंप कार्यालय लाल कोठी पर अयोजित हुआ। सभी ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया,

इस अवसर पर सर्वेश आंबेडकर ने संविधान को “संजीवनी” और “हमारी ढाल” बताते हुए कहा कि “संविधान बचेगा, तो हक़ बचेगा”। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के सदस्यों से एकजुट होकर बाबा साहब की धरोहर—संविधान और आरक्षण—की रक्षा के लिए आंदोलन को नई ताक़त देने का आह्वान किया, उन्होंने कहा भाजपा बाबा साहब अम्बेडकर के बनाए गए लोकतांत्रिक संविधान खत्म कर असमानता पर मनुस्मृति लागू करना चाहती है, जिसका परिणाम पीडीए वर्ग के लिए प्राण घातक होगा। उन्होने कहा कि आज के दौर में पीडीए के नायक माननीय अखिलेश यादव जी हैं, उनके नेतृत्व में संविधान और आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। कार्यक्रम में मिठाई वितरण के साथ “जय भीम, जय अखिलेश” के नारे लगाए गए।

विधानसभा अध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने सभी नेता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इसी तरह सभी एकजुटता बनाएं रखें और एक दो लोग जो गुटबाजी करते हैं उन पर ध्यान ना दें।

इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव रहे,और पार्टी के प्रदेश सचिव मंदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष सपा नदीम अहमद फारूकी चेयरमैन शमशाबाद, वरिष्ठ सपा नेत्री मारिया आलम, डॉ हरिओम आर्य, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक आंबेडकर, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी बंटी यादव, बाबा साहब वाहिनी ज़िला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष इजहार आलम, राजपाल यादव एडवोकेट, अरविंद यादव नगर अध्यक्ष शमशाबाद, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, विकास कुमार दीपू, योगेंद्र यादव, मनोज कोरी, नागेंद्र यादव, बाबा साहब वाहिनी के इंगलेश कुमार, मुन्नालाल कठेरिया, अनुज यादव, जोन प्रभारी प्रवेंद्र यादव, चंदन कोरी, रामपाल प्रधान चौरा, सेक्टर प्रभारी रवींद्र सिंह, जितेंद्र दिवाकर, बिमलेश भुर्जी, मानसिंह यादव, भानुप्रताप बबलू नगर अध्यक्ष कांपिल, साहब खां नगर अध्यक्ष कायमगंज, दुर्वेश जाटव, दुर्वेश राजपूत, नरेंद्र सिंह बच्चू यादव प्रधान नीबलपुर, अशोक जाटव, सनीराव जाटव, कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी पीडीए समाज और दलित वर्ग ख़ासकर जाटव समाज,आदि शामिल थे।

यह समारोह समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 8 से 14 अप्रैल तक आयोजित “स्वाभिमान-स्वमान सप्ताह” का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

यह आयोजन समाजवादी पार्टी की पीडीए एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ करता है।

Related posts

संदेश महल स्थापना दिवस पर जनपक्षीय पत्रकारिता के छः वर्षों का हुआ आत्मावलोकन

admin

जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से युवा पर्यटन क्लब

admin

पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन अबोध बच्चों का मोह छोड़ की आत्म हत्या

admin

Leave a Comment