October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सर्द मौसम की तल्खी देख जलाए जा रहे अलावों की संख्या ज्यादा स्थानों पर करने की उठी मांग

सर्द मौसम की तल्खी देख जलाए जा रहे अलावों की संख्या ज्यादा स्थानों पर करने की उठी मांग
– जलाये गएअलावों की मौक पर पहुंच नपा अधिकारियों ने परखी स्थिति
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले कई दिनों से भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है । ऐसे में जनसामान्य को राहत देने की बात कहते हुए भाकियू नेताओं तथा नगर के कई लोगों ने अलाव जलाये जाने की मांग की थी । अलाव जलाए गए किन्तु संख्या में कम होने की वजह से परियाप्त राहत नहीं मिल पाई । जैसी स्थिति में किसान नेताओं ने एक बार फिर मांग कर कहा कि अलाव की संख्या बढ़ाई जाए ।
उधर देर रात नपा अधिकारियों ने अलाव चेक किए जो जलते मिले वही रैन बसेरा में व्यवस्थाएं देखी।
सर्दी को देखते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी लव मिश्रा नगर पालिका कर्मचारियो के साथ अलाव चेक करने निकले। चिन्ह्रित स्थानों पर अलाव जलते मिले। इसके बाद वह अस्पताल के पास वाले रैन वसेरा परिसर पहुंचे। जहां अलाव जलता मिला। वहां मौजूद कर्मचारी से आने जाने वाले लोगो के बारे में पूछा। रजाई व अन्य व्यवस्था देखी। इधर सर्दी का प्रकोप बढ़़ता ही जा रहा है। नगरवासी चिन्ह्रित स्थानों के अलावा और स्थानों पर अलाव बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अलाव जलाने की व्यवस्था पर किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना ने मांग करते हुए कहा कि गीली लकड़ी आंच कम धुंआ ज्यादा देती है । इसलिए अलाव जलाने में सूखी लकडी प्रयोग में लाई जानी चाहिए । जिससे अलाव तापने वालों को राहत मिल सके ।

Related posts

बदायूं में एक्सीडेंट में बाइक सवार की हुई मौत

admin

रमन ने कराई नसबंदी, जिले में हुई पांचवीं पुरुष नसबंदी

admin

नदीम फारुखी द्वरा किया गया नाली व CC निर्माण कार्य का उद्घाटन

admin

Leave a Comment