July 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सीपी विद्या निकेतन के बच्चों ने कांस्य पदक जीत कर जनपद कागौरव बढ़ाया

68 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी कुरास प्रतियोगिता -2024 का आयोजन दिनांक 9.9.2024 से 13.9.2024 तक डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम अयोध्या में हुआ। जिसमें कानपुर मंडल के विभिन्न बच्चों ने प्रतिभाग किया कानपुर मंडल के जनपद फर्रुखाबाद के सी0 पी0 विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज के दो बच्चों ने फैज(अंडर-19)और अर्जुन सिंह (अंडर-17)ने प्रदेशीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया जिससे दोनों बच्चों ने अपने जनपद फर्रुखाबाद और विद्यालय सी0 पी0 विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का भी नाम रोशन किया। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक,फर्रुखाबाद ने सभी बच्चों और व्यायाम शिक्षकों को शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और खेल में और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री योगेश चंद तिवारी ने बच्चों को व्यायाम शिक्षक अनिकेत भारद्वाज को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चों को कहा की खेल में नाम रोशन करने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना खूब नाम रोशन करें और ऐसे ही खेलों को खेल कर आगे बढ़ते रहे

Related posts

फर्जी लूट में तीन गिरफ्तार:महिला ने ससुराल से मिले जेवर हड़पने के लिए रची साजिश,

Bhaskarnews

औषधि प्रशासन विभाग का फर्जी मेडिकल पर छापा,90हजार की दवा बरामद

admin

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा की ओर ध्यान आकृष्ट कर सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment