October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

स्कूल सुरक्षा के सम्बन्ध में डीएम ने दिए निर्देश

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षा मानकों का औचक निरीक्षण किया जाये। एक प्रारूप विकसित किया जाये जिस पर सुरक्षा मानकों के सम्बन्ध में प्रधानाचार्याे से रिपोर्ट ली जाये। स्कूल सुरक्षा नीति का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। शासनादेश के अनुरूप आमंत्रित सदस्यों को नामित किया जाये। इस अवसर पर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

विवेकानंद सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक

admin

पड़ाव स्थल पर प्रकाश पेयजल व शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये:-डीएम

admin

तीन बड़े इलाकों में पॉल्यूशन रेड जोन में पहुंचा लखनऊ में धुंध से नहीं दिखा रिवर फ्रंट

admin

Leave a Comment