March 7, 2026
Bhaskar News Agency
अंबेडकरनगरउत्तर प्रदेश

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली विभाग सख्त, कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी (अम्बेडकर नगर )

बिजली  उपभोक्ताओं द्वारा घरों में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने के बाद बिजली विभाग ने समस्या का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी संस्था को तुरंत निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर रीडिंग और बिल में गड़बड़ी के चलते उन्हें अतिरिक्त बिजली बिल भुगतना करना  पड़ रहा है,

बिजली विभाग ने जयपुर की कार्यदायी संस्था, पोलरिस स्मार्ट को अकबरपुर क्षेत्र के एलआईसी फीडर से जुड़े 436 घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम सौंपा था। स्मार्ट मीटर लगाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही बिलिंग और रियल-टाइम खपत की जानकारी देना था, जिससे गलत बिलिंग की समस्याएं दूर हो सकें। हालांकि, उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मीटर रीडिंग सुचारु रूप से नहीं हो रही है, जिससे मनमाने आधार पर बिल तैयार किए जा रहे हैं।

 

Related posts

व्यापारियों तथा किसान संगठनों के बीच एसडीएम की मध्यस्थता में दोबारा हुई बैठक में भी नहीं निकला कोई समाधान

admin

अमेठी में प्रियंका गांधी की जीत पर कांग्रेस जश्न माना रहे है

admin

औरैया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 349 , हुए गंभीर हालात

admin

Leave a Comment