March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई भ्रमण के दौरान मण्डलयुक्त ने विभिन्न सरकारी विभागों का किया निरीक्षण

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों व भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षणों के क्रम में सबसे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी को देखा। यहाँ उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया तथा बच्चों को पुचकारा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एनआरसी में सुविधाओं के बेहतरीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के रुका होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने व उसे ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह महोलिया शिवपार में स्थापित जल जीवन मिशन परियोजना को देखने पहुँची। उन्होंने कहा कि परियोजना का अवशेष कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये। मार्गो को दुरुस्त कराया जाये। इसके बाद उन्होंने भदैचा में बन रहे आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अन्त में उन्होंने सुरसा के टीएचआर प्लांट को देखा। प्लांट में पोषाहार बनते हुए देखा। प्लांट के अंदर कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने संवाद किया। उन्होंने पोषाहार उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आँगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण का बैकलॉग पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मण्डलयुक्त महोदया के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।,भ्रमण के दौरान मण्डलयुक्त ने किया गहन निरीक्षण
अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों व भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षणों के क्रम में सबसे पहले मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में बने एनआरसी को देखा। यहाँ उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया तथा बच्चों को पुचकारा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एनआरसी में सुविधाओं के बेहतरीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य के रुका होने पर कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने व उसे ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह महोलिया शिवपार में स्थापित जल जीवन मिशन परियोजना को देखने पहुँची। उन्होंने कहा कि परियोजना का अवशेष कार्य जल्द पूर्ण कराया जाये। मार्गो को दुरुस्त कराया जाये। इसके बाद उन्होंने भदैचा में बन रहे आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने तथा सम्बंधित कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अन्त में उन्होंने सुरसा के टीएचआर प्लांट को देखा। प्लांट में पोषाहार बनते हुए देखा। प्लांट के अंदर कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उन्होंने संवाद किया। उन्होंने पोषाहार उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि आँगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण का बैकलॉग पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मण्डलयुक्त महोदया के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

वीडियोग्राफी के लिए कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

admin

सड़क दुर्घटना में गयी युवक की जान

admin

संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

admin

Leave a Comment