March 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

होली व रमजान पर्व व्यवस्थित ढंग से एक साथ मनाए जाने को लेकर डीएम ने की पीस कमेटी मीटिंग

भास्कर न्यूज़ संवाददाता

फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आने बाले त्यौहार होली,रमजान, ईद, नवरात्रि, रामनवमी के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई ,बैठक में निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो, किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाये,किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा,कोई भी जुलूस नये रास्ते से नही निकलेगा , सभी होलिका स्थलों पर लटके विजली के तार सही करा लिये जाये विद्युत की सप्लाई निर्वाध रहे, केमिकल बाले रंगों का प्रयोग न किया जाये ,*मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ ब्यवस्थाये चाक चौबंद रखे* ,सभी नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि होली के अवसर पर सभी जगहों पर साफ सफाई व पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहे,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देशित किया कि सभी अग्निशमन की गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाये कि वो सही हो व उनमे पर्याप्त पानी रहे ,सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए गये कि वो अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले, होली पर बाइको पर हुड़दंग करने पर रोक लगाई जाए ,जिलाधिकारी ने सभी आम जनमानस से आपसी सदभाव से पर्व मनाने की अपील भी की है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी होलिका दहन स्थलों पर स्थानीय लोगो की कमेटी बनाकर उनको जिम्मेदारी दी जाये, सभी थानों में शांति समिति की बैठक हो गई है सभी जगह पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट,उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज सभी सी ओ व संवंधित अधिकारी व सदस्य एवं सभी धर्मो के धर्म गुरु मौजूद रहे।।

किसी भी धर्म गुरु को किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं धर्म गुरुओं ने रमजान व होली पर्व को एक साथ मनाए जाने को सौभाग्य पूर्ण बताया है..
और सभी त्योहारों को मिलबांटकर मनाए जाने की अपील भी की है..

 

Related posts

चाइनीज मांझे का विरोध ,बंद कराने के लिए निकाली गई यात्रा

admin

महर्षि दधीचि सभागार पुलिस लाइन सीतापुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन एवं शांति व कानून व्यवस्था कार्यों संबंधी की समीक्षा बैठक

admin

लखनऊ में गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाकर युवक ने दी जान

admin

Leave a Comment