October 27, 2026
Bhaskar News Agency
धर्म

10 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

06 May  2024

उत्तराखंड के चारधाम में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए केदारनाथ की डोली यात्रा आज (सोमवार, 6 मई) से शुरू हो गई है। आज ही बाबा केदार की डोली गुप्तकाशी पहुंच जाएगी।

3 दिन में डोली पहुंचेगी केदारनाथ मंदिर
आज, 6 मई को बाबा केदारनाथ उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और रात यहीं पर रुकेंगे। डोली का दूसरा पड़ाव 7 मई को फाटा में रहेगा। 8 मई को गौरीकुंड में डोली रूकेगी और 9 मई को शाम में केदारनाथ धाम पहुंच जाएगी। 10 मई, शुक्रवार को सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

Related posts

होलिका दहन आज, मुहूर्त रात 12 बजे तक:जानिए होली की पूजा

Bhaskarnews

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग: गुब्बारों और फूलो से सजा मंदिर;

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें:सुबह 6 बजे खुले कपाट चैत्र नवरात्रि शुरु

Bhaskarnews

Leave a Comment