October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

24दिसम्बर को सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित होगी कार्यशालाः-सीडीओ

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत 24 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 12 बजे से मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त जिलाधिकारी श्री विवेक वार्ष्णेय तथा जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला के आयोजन सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाओं हेतु उपायुक्त श्रम रोजगार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होने अवगत कराया कि उक्त कार्यशाला में क्रमशः 04 प्रधानाचार्य, 02 छात्र, 01 किसान, 01 व्यापारी, 01 निवेशक, 01 भूत पूर्व सैनिक, 02 आयुष्मान लाभार्थी, 01 स्वयं सहायता समूह की महिला, 01 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी, 01 दिव्यांग पेंशनर, 01 व्यक्तिगत शौचालय लाभार्थी, 01 तालाब पट्टा धारक एवं अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, इसलिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जायें।

Related posts

हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने वितरित किए जरूरतमंदों को कंबल

admin

आरपी इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का सांसद ने किया

admin

जिलाध्यक्ष ने लोहिया मूर्ति पर पहनाई माला, पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bhaskarnews

Leave a Comment