October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

24 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो धान क्रय का सत्यापनः- जिलाधिकारी

24 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो धान क्रय का सत्यापनः- जिलाधिकारी
हरदोई (भास्कर न्यूज ब्यूरो)आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय की प्रक्रिया की निरंतर निगरानी रखी जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये। धान क्रय का सत्यापन 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाये। धान क्रय को लेकर प्रक्रिया से जुड़े अधीनस्थों के साथ समय समय पर समीक्षा की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

होली का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास, आपसी सद्भाव तथा शान्तिपूर्ण ढंग से शोभनीय वातावरण में मनाया जायेः-जिलाधिकारी

admin

लॉ यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में इंटर का छात्र डूबा

Bhaskarnews

खंडहर में तब्दील हुआ ग्राम पंचायत लोहटी जई का आंगनबाड़ी केंद्र

admin

Leave a Comment