June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

29नबम्वर को छात्र-छात्राओं को कराया जायेगा एक्सपोजर विजिट

हरदोई ( लक्ष्मीकान्त पाठक)मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवगत कराया है कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जनपद के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों एवं 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के संर्वागीण विकास हेतु प्रथम चरण में एक्सपोजर विजिट के लिए चयन किया गया है और इन चयनित छात्र-छात्राओं को 29 नवम्बर 2024 को एक्सपोजर विजिट में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह/टीएचआर की जानकारी हेतु भ्रमण कराया जायेगा।
सीडीओ ने बताया है कि विकास खण्ड अहिरोरी एक्सपोजर विजिट में चयनित कम्पोजिट वि0 बघौली, उ0प्रा0वि0 कन्या कौढ़ा, उ0प्रा0वि0 दिवारी, कम्पेाजिट वि0 अतरौली, उ0प्रा0वि0 कूड़ी, कम्पो0वि0 पसनेर, उ0प्रा0वि0 शाहपुर बिन्हौरा, ककरा, कलौली, अटवा भदसेन, न्यौली, अकबरपुर, इटारा, जामू, फरदापुर, बर्रियापुर तथा कम्पोजिट वि0 जजवासी, टडेर, उमरौली एवं हरदेवगंज के छात्र-छात्राओं की एक्सजोजन विजिट के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा नामित नोडल बीएमएम द्वारा समूहों एवं टीएचआर प्लांटों के बारे में जानकारी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जायेगा।
विजिट कराने के सम्बन्ध में उपायुक्त स्वतः रोजगार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है। उन्होने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बालिकाओं को सुव्यवस्थित तरीके से एक्सपोजर विजिट करायें तथा उनके जिज्ञासाओं का समाधान करें और इसके साथ ही विजिट सुव्यवस्थित ढ़ग से कराते हुए फोटो, वीडियो क्लिप एवं आख्या तथा बालिकाओं की बोलते हुए उनके एक्सपोजर विजिट का अनुभव व उपयोगिता की 10 से 15 सेकेण्ड की वीडियो क्लीप अनिवार्य रूप से शेयर की जाये।

Related posts

गिफ्ट सामान बिक्री दुकान में लगी शॉर्ट सर्किट से आग – एक लाख रुपए के नुकशान का अनुमान

admin

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिशासी अभियंता जल निगम के साथ की बैठक

admin

यूपी में साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखने के बाद योगी ने टैक्स किया फ्री

admin

Leave a Comment