June 6, 2026
Bhaskar News Agency
देश

3 बजे तक 53.60% मतदान, महाराष्ट्र में सबसे कम 32%;

7 May 2024

10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे तक चलेगी।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 53.60% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 63.11% वोटिंग हुई और सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63% लोगों ने वोट डाले। इसके अलावा असम में 63.08%, बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, दादर और नगर हवेली दमन दीव में 52.43%, गोवा में 61.39%, गुजरात में 47.03% कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, उत्तर प्रदेश में 46.78% वोटिंग हुई।

इससे पहले, दोपहर 1 बजे तक 41.88% वोटिंग हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 49.27%, महाराष्ट्र में सबसे कम 31.55% वोटिंग हुई।

Related posts

बिहार-छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान 3 की मौत

admin

स्वरा भास्कर पर कंगना रनोट ने कसा तंज, पहले दोस्त हुआ करती थीं दोनों

admin

हरदोई संसदीय सीट पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद बीएसपी आज तक नहीं फहरा सकी परचम

admin

Leave a Comment