August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

बदमाशों ने दिनदहाड़े सरकारी कर्मचारी पर हमला कर बाइक लूटी

भास्कर न्यूज़

चीफ अनुपम कुमार की रिपोर्ट

 

l बाराबंकी में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी के चलते गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक सरकारी कर्मचारी की आंखों पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और उसके बाद उसे घायल कर बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने…

बाराबंकी में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसी के चलते गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक सरकारी कर्मचारी की आंखों पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और उसके बाद उसे घायल कर बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

*क्या है पूरा मामला :-*

मामला फतेहपुर कोतवाली इलाके के शारदा सहायक नहर पुल की है। जहां पर सूरतगंज ब्लॉक में कृषि विभाग में टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात हरीश अपनी बाइक से कार्यालय के कार्य से जा रहे थे। इसी बीच, दो बदमाश सामने आए और उनकी आंखों में मिर्च या कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। इसके बाद हरीश ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। इस पर बदमाशों ने हरीश का हेलमेट निकालकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

*आरोपियों को तलाश रही पुलिस:-*

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।

Related posts

योगी की शनिवार को खैर में करेंगे जनसभा, सुबह 11 बजे से लागू हो जाएगी व्यवस्था

admin

फर्रुखाबाद आईटीआई में रोजगार मेला, 64 कंपनियां पहुंचीं:कई जिलों से आए अभ्यर्थी,

Bhaskarnews

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के अधिवक्ता चैम्बर क्षेत्र का निरीक्षण

admin

Leave a Comment