September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी को तंत्र-मंत्र के नाम पर बलि देने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। परिजनों से बात की तो सामने आया- आरोपी पिता मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज भी चल रहा है।

 जब कानपुर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बिधनू कस्बे घटनास्थल पर नहर किनारे सन्नाटा पसरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को सौरभ नाम का व्यक्ति अपनी बेटी को नए कपड़े पहनाकर यहां लाया था।

उसने पहले पूजा-पाठ किया और फिर बच्ची को नहर पटरी पर लिटाकर तंत्र-मंत्र करने लगा। इसी दौरान बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर दूसरी ओर से गुजर रहे लोग नहर में कूदकर पहुंचे और बच्ची को बचा लिया।उसकी इस हरकतों से परेशान होकर पत्नी करीब 7 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह बेटी और परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई।

बिधनू इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची को उसकी चाची लक्ष्मी के सुपुर्द कर दिया गया है और परिवार आरोपी को डॉक्टर के पास लेकर गया है।

Related posts

आगरा में होली से पहले युवक की मौत:डीजे बजाने को लेकर,युवकों ने जमकर पीटा

Bhaskarnews

अर्थिंग तार में करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

admin

सनसनी खेज गुमशुदी कांड में किशोरी मोना तथा संबंधित घर वालों की तलाश जारी

admin

Leave a Comment