October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

8, 15, 22 व 29 नवम्बर को किया जायेगा ग्राम चौपाल का आयोजनः-सी0डीओ0

8, 15, 22 व 29 नवम्बर को किया जायेगा ग्राम चौपाल का आयोजनः-सी0डीओ0
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि शासन के आदेशों के क्रम में उनके एवं जिला विकास अधिकारी, पीडी व उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा निर्धारित तिथियों में आयोजित ग्राम चौपालों में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।
सीडीओ ने अवगत कराया कि उनके द्वारा 08 नवम्बर को ब्लाक भरखनी के ग्राम सहजनपुर, 15 को ब्लाक बेंहदर के ग्राम चॉदाबैजा में, 22 को ब्लाक साण्डी के ग्राम जजवासी तथा 29 नवम्बर 2024 को ब्लाक हरपालपुर के ग्राम खम्हरिया में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी द्वारा 08 नवम्बर को ब्लाक कछौना के ग्राम ज्ञानपुर में, 15 को ब्लाक माधौगंज के ग्राम बाबटमऊ में, 22 को ब्लाक सण्डीला के ग्राम गदौरा में व 29 नवम्बर 2024 को ब्लाक शाहाबाद के ग्राम बिरौरी में, पीडी द्वारा 08 नवम्बर को ब्लाक टड़ियावां के ग्राम गढ़ी, 15 को ब्लाक भरावन के ग्राम गोड़वा, 22 को ब्लाक मल्लावां के ग्राम सुमेरपुर तथा 29 नवम्बर 2024 को ब्लाक टोडरपुर के ग्राम टुमुर्की में और उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा 08 नवम्बर को ब्लाक हरियावां के ग्राम मवैया, 15 को ब्लाक पिहानी के ग्राम अम्बारी, 22 को ब्लाक सुरसा के फतियापुर एवं 29 नवम्बर 2024 को ब्लाक कोथावां के ग्राम उमरारी में आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।
उन्होने कहा है कि आयोजित ग्राम चौपालों में उनके व अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत में विगत दो वर्षो में कराये गये विकास कार्यो, राशन वितरण, सरकारी भूमि कब्जा मुक्त, प्रधानमंत्री आवास, मरनेगा, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड एवं व्यक्तिगत लाभार्थी परक योजनाओं के साथ ग्राम पंचायत में गठित स्वयं सहायता समूह की भी समीक्षा एवं निरीक्षण किया जायेगा और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कराया जायेगा।

Related posts

जेसी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा तथा श्रवण यंत्र कराए उपलब्ध

admin

तहसील शाहाबाद के गांव पिस्तिया में मत्स्य पालन हेतु आबंटित तालाब में खड़ी है गेहूं की फसल

admin

पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह यादव ब्लैकी का हृदय गति रुकने से हुआ आकस्मिक निधन

admin

Leave a Comment