June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

ध्वजारोहण तथा गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में मनाई गई गांधी – शास्त्री जयंती

ध्वजारोहण तथा गांधी जी के प्रिय भजनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में मनाई गई गांधी – शास्त्री जयंती
फर्रूखाबाद,02 अक्टूबर ,2024
2 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व पर गाँधी शास्त्री जयंती कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई । जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया । वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया गया । सभी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम स्थल पर ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई।,इस कार्यक्रम में राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज फतेहगढ़ की छात्राओं द्वारा गाँधी जी की प्रिय रामधुन का गायन किया गया, तत्पश्चात सभी ने गाँधी जी के बारे मे अपने अपने विचार व्यक्त कर गाँधी – व -शास्त्री के सिद्धांतों को अपनाने का आवाहन किया ।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु नितेश राज व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

खेत की रखवाली कर रही 17 साल की नाबालिक के साथ विशेष समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म

admin

जागरूकता की कमी के चलते आमजनमानस को जन्म मृत्यु पंजीकरण में हो रही असुविधा

admin

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 10सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा

admin

Leave a Comment