October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

कृत्रिम अंग तथा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 155 दिब्यांगों का हुआ चयन

कृत्रिम अंग तथा उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 155 दिब्यांगों का हुआ चयन
भास्कर न्यूज एजेंसी : –
रिपोर्टर – जयपालसिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद
राष्ट्रीय बायो श्री योजना के तहत ब्लॉक सभागार में आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण सेवा में 155 दिव्यांगों का उपकरण हेतु चयन किया गया।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रीय बायोश्री योजना के तहत विकासखंड के सभागार में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय बायो श्री योजना के तहत 95 तथा 60 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए चयनित किया गया। शिविर के पुनर्वास विशेषज्ञ एवं चयनित लाभार्थियों को एम को के माध्यम से कृत्रिम अंग के अलावा बैटरी चलित साइकिल ट्राई साइकिल बैसाखी व्हीलचेयर आदि उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सांसद मुकेश राजपूत द्वारा सूची मंत्रालय को उपलब्ध कराने के बाद ही उपकरणों का वितरण संभव हो सकेगा। चयन शिविर में ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के अतिरिक्त राहुल राजपूत, अरुण दुबे मनोज गंगवार, महेंद्र राजपूत, सत्यपाल लोधी आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

महादेवा महोत्सव में वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम के नाम

admin

कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद मंत्री असीम अरुण ने किया स्वागत

admin

शराब की दुकानों की ई लॉटरी प्रक्रिया हुई संपन्न

admin

Leave a Comment