June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, परिवार में फैली शोक की लहर

सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, परिवार में फैली शोक की लहर

कछौना / हरदोई( संवाददाता)कछौना थाना के सामने बन रहे ओवर ब्रिज के पास एक चार पहिया वाहन ने बैक करते वक्त कछौना के ठाकुरगंज निवासी येनपाल वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की येनपाल मौके पर ही गिर गया उसके दोनो पैर लगभग टूट गए। मौके पर सन्नाटा देख वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी कछौना लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया में तत्काल ट्रामा सेंटर हरदोई रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान येनपाल की मृत्यु हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। मृतक वर्तमान में संडीला तहसील में वकालत करता था। मृतक के 3 बच्चे है।लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर बन रहे हाईवे पर पीएनसी वालो की घोर लापरवाही के चलते एक और हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी पूर्व में भी पीएनसी विभाग द्वारा की गई लापरवाहियों के चलते कई लोगो ने अपनी जान गवाई है। बनरहे ओवर ब्रिज पर कोई भी डायरेक्शन या डाईवर्जन का बोर्ड नही लगा हुआ है जिसके चलते शनिवार की रात को एक बिहार की चार पहिया वाहन बीआर 24 जीबी 0136 ने गाड़ी बैक करते वक्त कछौना के एक युवा अधिवक्ता के टक्कर मार दी उपचार के दौरान अधिवक्ता ने दम तोड दिया। पीएनसी विभाग की लापरवाहियों के चलते अभी न जाने कितने और लोगो को अपनी जान देनी पड़ेगी। क्योंकि उपर बैठे उच्चाधिकारियों के कान में कोई जूं नहीं रेंगती उन्हें तो बस काम से मतलब है किसी की जिंदगी से नही।

Related posts

सुरसा व मल्लावां ब्लाक में एक एक विद्यालय की बाउंड्री वॉल न बनने पर बीडिओ व खण्ड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के डीएम ने दिये निर्देश

admin

नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने का अभियान शुरू

admin

आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

admin

Leave a Comment