October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठकर किसान की जेब काटकर पचास हजार रुपए निकाले , पुलिस ने की जांच पड़ताल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठकर किसान की जेब काटकर पचास हजार रुपए निकाले , पुलिस ने की जांच पड़ताल

ओम शक्ति कंपिल

जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव बहोरा निवासी राजेंद्र यादव मंगलवार सुबह दो अन्य साथियों के साथ भैंस खरीदने के लिए बाइक से कंपिल आए थे। कंपिल बाईपास के निकट लगभग ग्यारह बजे उनकी बाइक पंचर हो गई। साथी बाइक लेकर पंचर जुड़ाने चले गए। वह पैदल पंचर की दुकान पर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनसे अटैना की रस्ता पूछकर उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। मंदिर के निकट पहुंचते ही उन्हें बाइक से उतार दिया। जैसे ही वह बाइक से उतरे तो उनकी जेब कटी हुई व उसमें रखे पचास हजार रुपए गायब थे। दोनों बाइक सवार पीछे की तरफ भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया है सूचना मिली है घटना की जाँच पड़ताल की जा रही है

Related posts

जनगणना टीम द्वारा प्रगणकों को किया गया प्रशिक्षित

admin

हरदोई में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की दर्दनांक मौत, डीएम व एसपी ने दी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना

admin

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया कुम्भरवा गांव का अमृत सरोव

admin

Leave a Comment